देहरादून: देहरादून में ये हो क्या रहा है? बीते कुछ दिनों पर नजर डालें तो तमाम घटनाक्रम बताते हैं कि राजधानी में अब संभलकर रहने की जरूरत है। अब देहरादून से एक और बड़ी खबर सामने आई है।
Body recovered from Chuna Bhatta , Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा इलाके में एक और शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आपको याद होगा, इससे पहले 15-16 मार्च को चूना भट्टा इलाके के ही एक खंडहर से महिला की लाश बरामद हुई थी। अब यहां एक और लाश मिलना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। पूरा मामला शनिवार का ही है। चूना भट्टा इलाके के पुल के नीचे एक और शव बरामद हुआ है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
Dehradun Chuna Bhatta
तीन हफ्ते के भीतर चूना भट्टा इलाके में शव मिलने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 15-16 मार्च को चूना भट्ठा के पास एक खंडहरनुमा मकान में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस को इस बात की खबर दी गई तो एसपी सिटी प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष रायपुर गिरीश नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। खंडहर से टी-शर्ट और लोअर पहने एक महिला की लाश मिली थी। मृतका की पहचान 26 साल की शिवानी अरोड़ा के रूप में हुई थी।