उत्तराखंड देहरादूनPreparations for the census in Uttarakhand are in full swing

Uttarakhand census: उत्तराखंड में जल्द शुरू होने वाली है जनगणना, आपसे पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

Uttarakhand census: आप वेबसाइट पर जाकर ऑप्शन पर जाकर खुद भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे। आगे पढ़िए

Uttarakhand census: Preparations for the census in Uttarakhand are in full swing
Image: Preparations for the census in Uttarakhand are in full swing (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि साल 2027 में उत्तराखंड में जनगणना होनी है। पहले फेज में आपके मकानों की लिस्ट तैयार होनी है।

Preparations for the census in Uttarakhand

वैसे आप खुद भी अपने मकान की डिटेल ऑनलाइन भर सकते हैं। 10 अप्रैल से उत्तराखंड सरकार भी पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भी जमा कर सकते हैं। आप वेबसाइट पर जाकर ऑप्शन पर जाकर खुद भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand census: आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल

मकान नंबर
जनगणना मकान नंबर
मकान के फर्श पर प्रयुक्त सामग्री
मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
मकान का उपयोग
मकान की हालत
परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार क्रमांक
परिवार में रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंध रखता है
मकान के स्वामित्व की स्थिति, रहने के लिए उपलब्ध कमरे
परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल का मुख्य स्रोत
पेयजल स्रोत की उपलब्धता
प्रकाश का मुख्य स्रोत
शौचालय की सुलभता
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था
स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर में एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो, ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट सुविधा
लैपटाप, कंप्यूटर
टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन
साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल व मोपेड
कार, जीप व वैन की उपलब्धता
भोजन के लिए उपयोग किए जाने वाला मुख्य अनाज
मुखिया का मोबाइल नंबर, केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए