उत्तराखंड उधमसिंह नगरSuspicious Death of Delhi Woman in Hotel Radisson

Uttarakhand: उत्तराखंड के 5 स्टार होटल में पार्टनर ने की महिला की हत्या? केस दर्ज, होने वाला है बड़ा खुलासा

पंतनगर स्थित Radisson Hotel में दिल्ली की युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Radisson hotel death case: Suspicious Death of Delhi Woman in Hotel Radisson
Image: Suspicious Death of Delhi Woman in Hotel Radisson (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: पंतनगर के नैनीताल रोड स्थित Radisson Hotel में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पार्टनर के साथ होटल में ठहरी हुई थी।

Suspicious Death of Delhi Woman in Hotel Radisson

जानकारी के अनुसार, ज्योति शर्मा अपने पार्टनर अमित चौधरी के साथ होटल में ठहरी थी। बुधवार सुबह वह कमरे में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके चलते पुलिस ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है, जिससे आगे की जांच में मौत की असली वजह सामने आ सके।

पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मृतका की बहन वंदना शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित चौधरी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। Nandan Singh Rawat ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि अमित चौधरी ने शादी और व्यवसाय में साझेदारी का झूठा वादा कर ज्योति से 38 लाख रुपये, 200 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात अपने पास रख लिए थे। जब ज्योति ने पैसे या हिस्सेदारी की मांग की, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने होटल के कमरे में मौजूद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की और वीडियो बनाकर सच्चाई छिपाने की कोशिश की। घटनास्थल की स्थिति से यह भी संकेत मिलता है कि युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया था।
फिलहाल यह मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने के बाद अब बिसरा जांच से ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: