उत्तराखंड देहरादून19 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award

Uttarakhad News: उत्तराखंड के इन 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, बधाई दीजिए

Uttarakhad News: उत्तराखंड सरकार ने शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार 2025 (Shailesh Matiyani Award) के लिए राज्य के 19 शिक्षकों को चयनित किया है। दो मिनट में पढ़िए पूरी लिस्ट...

Shailesh Matiyani award 2025: 19 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award
Image: 19 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके अद्वितीय कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार (Shailesh Matiyani Award) से सम्मानित किया जाता है। राज्य चयन समिति की बैठक की सिफारिश पर शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए राज्य के 19 शिक्षकों का चयन किया गया है।

19 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित 19 शिक्षकों के नाम की सूची जारी की है। इस सूची में 12 प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों, 6 माध्यमिक शिक्षा के और 1 प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक का नाम शामिल किया गया है। शिक्षा सचिव Ravinath Raman द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य चयन समिति की सिफारिश के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के तहत प्रत्येक शिक्षक को 10 हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें विभाग में दो वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग से भी एक शिक्षक को यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिसका चयन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
Shailesh Matiyani Award 2025: चयनित शिक्षकों की पूरी सूची

प्रशिक्षण संस्थान (1 शिक्षक)

  1. डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट – प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बड़कोट, उत्तरकाशी

माध्यमिक शिक्षा (6 शिक्षक)

  1. डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव – प्रधानाचार्य, जीआईसी भगवानपुर धारकोट, देहरादून
  2. कमलेश पंवार – प्रधानाचार्य, जीजीआईसी गुलाबशाहपीर, हरिद्वार
  3. नवीन चंद्र पंत – सहायक अध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ, चंपावत
  4. विशन सिंह मेहता – प्रधानाचार्य, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल
  5. नरेंद्र सिंह नेगी – प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं, पौड़ी गढ़वाल
  6. डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा – प्रवक्ता, जीजीआईसी गौचर, चमोली

प्रारंभिक शिक्षा (12 शिक्षक)

  1. महेश्वर प्रसाद सेमवाल – सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना, टिहरी गढ़वाल
  2. शशिकांत नौटियाल – सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
  3. जहीर अब्बास – सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट, चंपावत
  4. नौ सिंह – सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर, ऊधमसिंह नगर
  5. डॉ. श्वेता मजगाई – सहायक अध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग, नैनीताल
  6. विक्रम सिंह परिहार – सहायक अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट, पिथौरागढ़
  7. त्रिलोक सिंह अधिकारी – सहायक अध्यापक, राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट, अल्मोड़ा
  8. पृथ्वी सिंह रावत – प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला, उत्तरकाशी
  9. वीरेंद्र सिंह रावत – सहायक अध्यापक, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर, देहरादून
  10. रोबिन कुमार – प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, हरिद्वार
  11. विष्णुपाल सिंह नेगी – प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल
  12. लखपत सिंह रावत – सहायक अध्यापक, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़, चमोली