उत्तराखंड टिहरी गढ़वालThree people injured in bear attack in Tehri Garhwal

Uttarakhand news: गढ़वाल में ग्राम प्रधान-वन दारोग़ा पर झपटा ख़ूँख़ार भालू, हमले में एक ग्रामीण भी घायल

Tehri Garhwal: टिहरी में भालू के हमले में ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें AIIMS Rishikesh में भर्ती कराया गया है।

bear attack in Tehri: Three people injured in bear attack in Tehri Garhwal
Image: Three people injured in bear attack in Tehri Garhwal (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: Tehri Garhwal जिले के थौलधार ब्लॉक में एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां भालू ने ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Three people were injured in bear attack in Tehri Garhwal

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा Ajaypal Panwar और विनोद सिंह रावत जंगल में भालू की गतिविधियों का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले के दौरान तीनों लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और काफी देर तक उसका मुकाबला किया। आखिरकार वे भालू को भगाने में सफल रहे, लेकिन इस संघर्ष में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। हमले के दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर कई गहरे जख्म कर दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंधों और कंडी के सहारे घायलों को सड़क तक पहुंचाया।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

घायलों को तुरंत AIIMS Rishikesh में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक महिला पर भी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। टिहरी में लगातार हो रहे वन्यजीव हमले यह संकेत देते हैं कि मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।