रुड़की: रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
truck-bike collision in Roorkee
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। तीनों नाबालिग थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक से होते हुए हरिद्वार की ओर जा रहा था। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
जैसे ही ट्रक मंगलौर क्षेत्र में पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचा, उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तीनों युवक Roorkee के गांव जबरदस्तपुर, कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मृतकों की पहचान
अयान (16) की मौके पर मौत
मोहम्मद रकीब (17) की मौके पर मौत
मोहम्मद साकिब (16) इलाज के दौरान मौत