उत्तराखंड हरिद्वारMother of Three runs away with a 4-year younger boy

उत्तराखंड: 3 बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, 4 साल छोटे लड़के से हुआ इश्क..घर से भागी लेकिन..

फेसबुक पर शुरू हुआ प्यार उस समय चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब युवक को पता चला कि महिला तीन बच्चों की मां है। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर।

Married woman affair: Mother of Three runs away with a 4-year younger boy
Image: Mother of Three runs away with a 4-year younger boy (Source: Social Media)

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लालढांग निवासी 26 वर्षीय युवक को फेसबुक से बेरीनाग नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला से प्यार परवान चढ़ा। पिछले दो वर्षों से लगातार फेसबुक से हुए प्यार को अपने जिंदगी संवारने के लिए युवक महिला के शादी करने को तैयार हो गया। युवक ट्रेन से हल्द्वानी पहुंचा और वहां से सोमवार को किराये पर स्कूटी लेकर बेरीनाग पहुंचा और महिला को साथ लेकर निकल पड़ा।

Mother of Three runs away with a 4-year younger boy

सोमवार शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर महिला के परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की जानकारी बेरीनाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस के द्वारा महिला की लोकेशन और विभिन्न सीसीटीवी की जांच करने पर युवक के स्कूटी में जाते हुई दिखाई दी। प्रभारी कोतवाल हरीश कोंरगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गुमशुद महिला की खोजबीन शुरू की, जिसमें युवक महिला को बांसपटा.न के रास्ते बागेश्वर ले पहुंचा। पुलिस ने महिला और युवक के साथ सकुशल बरामद कर महिला को परिजनों को सौंपा और युवक के परिजनों को भी जानकारी दी।

युवक को नहीं थी बच्चों की जानकारी

इधर युवक ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जिस महिला के साथ प्रेम हुआ, उसको उसके तीन बच्चे होने की जानकारी नहीं थी। महिला ने भी कोई बच्चा नहीं होने की जानकारी दी गई थी। युवक महिला को अपने बिना बच्चों के ले जाने के लिए तैयार था।
प्रभारी कोतवाल हरीश कोरंगा ने बताया कि महिला के परिजनों के द्वारा गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस के द्वारा महिला सकुशल युवक के साथ बरामद कर लिया है। महिला को परिजनों को सौंप दिया है और युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।