रुड़की: उत्तराखंड मां-बहनों के लिए कितना सुरक्षित है? इस सवाल का जवाब इस खबर में है। बीच बाजार में कुछ मनचले एक महिला को घूर रहे थे।
Woman molested on street in Roorkee
जब मनचले लगातार अश्लील इशारे करने लगे तो महिला के पति ने इसका विरोध किया। इसके बाद मनचले आग-बबूला हो गए और महिला के पति को ही बेरहमी से पीट दिया। मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पूरा मामला हरिद्वार जिले के रुड़की शहर का है। यहां बीच बाजार में बवाल मच गया।आगे पढ़िए
ये भी पढ़ें:
गंगनहर कोतवाली का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुकान में सामान लेने गया था। बताया गया है कि दुकान के पास खड़े कुछ मनचले लगातार उसकी पत्नी घूर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे। पत्नी ने इस बात की जानकारी पति को दी। पति ने जब इस हरकत का विरोध किया तो बाइक पर सवार तीनों मनचलों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद हैवानों ने महिला के पति को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा शुरू हुआ तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। इससे पहले पुलिस पहुंचती, सारे आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।