उत्तराखंड हरिद्वारHaridwar SSP transfers 11 police officers

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 अधिकारियों के ट्रांसफर.. कई थानेदार बदले

हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 11 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं और यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

Haridwar police transfer: Haridwar SSP transfers 11 police officers
Image: Haridwar SSP transfers 11 police officers (Source: Social Media)

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह ट्रांसफर लिस्ट रोशनाबाद मुख्यालय से जारी की गई है।

Haridwar SSP transfers 11 police officers

जारी आदेश के अनुसार कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को अब कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली से कुंदन राणा को नगर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन से फील्ड में तैनाती

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह को कोतवाली ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

इंस्पेक्टर अमरजीत को मंगलौर से बहादराबाद भेजा गया
दरोगा सुखपाल मान को मंगलौर में एसएसआई बनाया गया
भगवान सिंह मेहर को बुग्गावाला से मंगलौर कोतवाली प्रभारी बनाया गया
अंकुर शर्मा को बुग्गावाला का थानाध्यक्ष बनाया गया
मनोज गैरोला को बहादराबाद में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई
अजय शाह और नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया

कानून व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों की कार्यक्षमता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। एसएसपी ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपने नए दायित्वों के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।