देहरादून: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान की मौत के मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
SSP takes major action on the death of constable Sunil Raturi
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इससे पहले रायपुर थाने के SHO समेत तीन अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच किया जा चुका है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बीते 28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की रायपुर थाने में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हिरासत के दौरान उन्होंने कंबल का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हिरासत में हुई मौत है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।आगे पढ़िए...
ये भी पढ़ें:
कैसे हुई थी गिरफ्तारी?
पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च की रात 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल के पैसे देने से इनकार कर रहा है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर हंगामा कर रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को लॉकअप में बेसुध हालत में पाया गया, जिसके बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।