उत्तराखंड देहरादूनHoliday on March 30 UttarakhandHoliday on March 30 Uttarakhand

उत्तराखंड में कल बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी कार्यालयों में भी रहेगी छुट्टी

Holiday on March 30 Uttarakhand: पहले सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी। उधर, जैन कैलेंडर के मुताबिक महावीर जयंती 30 मार्च को है।

Holiday on March 30 Uttarakhand: Holiday on March 30 UttarakhandHoliday on March 30 Uttarakhand
Image: Holiday on March 30 UttarakhandHoliday on March 30 Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। दरअसल,, सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर संशय खत्म कर दिए थे। पहले 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश था लेकिन, अब 30 मार्च को अवकाश रहेगा। जी हां महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च यानी सोमवार को रखी गई है।

Holiday in Uttarakhand on March 30

पहले सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी। उधर, जैन कैलेंडर के मुताबिक महावीर जयंती 30 मार्च को है। इसलिए छुट्टी में संशोधन किया गया है। इसे लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर देहरादून में भी सोमवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए रूट डायवर्जन भी कर दिया गया है।

Dehradun Route Plan for March 30

1- जैन धर्मशाला से शोभा यात्रा के निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुये भेजा जाएगा।
2- शोभा यात्रा के आढ़त बाजार पहुंचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा। इसके अलावा प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3- शोभा यात्रा सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेलनगर मण्डी और बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। ट्रैफिक को सहारनपुर चौक से धीरे-धीरे निकाला जायेगा।
4- झण्डा बाजार की ओर शोभा यात्रा के प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात नॉर्मल किया जाएगा।
5- जब शोभा यात्रा राजा रोड से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचेगी तो प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले ट्रैफिक को चन्दन नगर कट से दून चौक की तरफ भेजा जाएगा।
6- प्रिन्स चौक से शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर की ओर पहुंचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले यातायात को त्यागी रोड से सहारनपुर रोड भेजा जाएगा।
7- प्रिंस चौक, मातावाला बाग, पटेल नगर मंडी, बल्लीवाला चौक पर डायवर्जन प्वॉइंट और बैरियर लगाए जाएंगे