उत्तराखंड देहरादूनDehradun Police Warns Students Against Late-Night Misconduct

देहरादून: रात में हंगामा करने वाले "स्टूडेंट गैंग्स" को छोड़ना होगा कॉलेज, पुलिस की सख्त चेतावनी

देहरादून में पुलिस ने रात में हुड़दंग करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब ऐसे मामलों में केस दर्ज होने के साथ-साथ कॉलेज प्रशासन को पत्र भेजकर निष्कासन की कार्रवाई भी कराई जाएगी।

Dehradun police action: Dehradun Police Warns Students Against Late-Night Misconduct
Image: Dehradun Police Warns Students Against Late-Night Misconduct (Source: Social Media)

देहरादून: एजुकेशन सिटी के नाम से मशहूर शहर देहरादून में आज के समय में अपराध, हुड्दंगे और सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देहरादून में पढ़ाई के नाम पर देर रात सड़कों पर घूमने और हुड़दंग मचाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अब किसी भी छात्र को कानून तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी।

Dehradun Police Warns Students Against Late-Night Misconduct

देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि “स्टूडेंट” का टैग अब बचाव का जरिया नहीं रहेगा। यदि कोई छात्र देर रात समूह बनाकर घूमता, शोर-शराबा करता या किसी भी तरह के अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ एफआईआर ही नहीं, बल्कि संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि ऐसे छात्रों के खिलाफ निष्कासन (रस्टिकेशन) की कार्रवाई हो सके।

लगातार शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

शहर में पिछले कुछ समय से देर रात तेज रफ्तार वाहन चलाने, ग्रुप में घूमकर उत्पात मचाने और आम लोगों में डर का माहौल बनाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

कॉलेज प्रशासन और अभिभावकों की जिम्मेदारी

इस कार्रवाई के साथ एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि क्या केवल पुलिस की सख्ती से हालात सुधरेंगे? विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कॉलेज प्रशासन और अभिभावकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है। छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें सही दिशा देना जरूरी है।

आने वाले दिनों के लिए अहम फैसले

पुलिस ने आने वाले दिनों के लिए कुछ अहम फैसले लिए हैं:
रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी
संदिग्ध छात्र समूहों की चेकिंग होगी
कॉलेज प्रशासन को सीधे रिपोर्ट भेजी जाएगी
अपराध में लिप्त छात्रों पर केस दर्ज होगा
साथ ही निष्कासन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी

साफ संदेश: पढ़ाई करो, हुड़दंग नहीं

पुलिस का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—शहर में पढ़ाई करने आए छात्र अगर कानून का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। अब सड़कों पर दबंगई दिखाना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि पुलिस भी सतर्क है और कॉलेज प्रशासन भी कार्रवाई के लिए तैयार।
देहरादून जैसे शिक्षा केंद्र में बढ़ती छात्र हुड़दंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। यदि इसे सख्ती से लागू किया गया, तो न केवल कानून-व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर का शैक्षणिक माहौल भी सुरक्षित और अनुशासित बनेगा।