उत्तराखंड चमोलीRahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer

Uttarakhand News: सेना में लेफ्टिनेंट बने चमोली के राहुल फरस्वाण, पिता के सपने को किया पूरा

चमोली के एक किसान परिवार से आने वाले राहुल फरस्वाण ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल है।

Indian Army Officer: Rahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer
Image: Rahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer (Source: Social Media)

चमोली: चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत रतगांव के निवासी राहुल फरस्वाण ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव से लेकर देहरादून तक खुशी की लहर दौड़ गई है।

Rahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer

राहुल ने Officers Training Academy (ओटीए), चेन्नई से अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कदम रखा। यह पल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए बेहद गर्व का क्षण बन गया।

मेहनत और संकल्प से हासिल की सफलता

राहुल फरस्वाण ने अपनी सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की है। उन्होंने बताया कि कभी हार न मानने की सीख उन्हें अपने माता-पिता से मिली। उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने DAV PG College देहरादून से प्राप्त की।

  • पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला

    Rahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer
    1/ 2

    राहुल के जीवन में सबसे भावुक मोड़ तब आया जब उनके पिता का छह महीने पहले निधन हो गया। उनके स्वर्गीय पिता गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां ने संभाली और बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आज राहुल की सफलता को उनके पिता के सपनों की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है। राहुल का परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। उनके बड़े भाई शिक्षक हैं और बहन होटल इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। परिवार के सहयोग और त्याग ने ही राहुल को इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • युवाओं के लिए प्रेरणा

    Rahul Farswan from Chamoli Become Indian Army Officer
    2/ 2

    राहुल फरस्वाण की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी कठिन परिस्थिति को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है।

    एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय सेना में अधिकारी बनना कोई आसान काम नहीं है। राहुल फरस्वाण ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, समर्पण और परिवार के समर्थन से हर सपना सच हो सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।