उत्तराखंड हरिद्वारWoman Gang-Raped in Haridwar Hotel Three Arrested

Uttarakhand News: पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से गैंगरेप, होटल मैनेजर समेत 3 दरिंदे गिरफ्तार

हरिद्वार में पति से मिलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस अड्डे से ऑटो में बैठाकर महिला को होटल ले जाया गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Haridwar Gang Rape Case: Woman Gang-Raped in Haridwar Hotel Three Arrested
Image: Woman Gang-Raped in Haridwar Hotel Three Arrested (Source: Social Media)

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में पति से मिलने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Woman Gang-Raped in Haridwar Hotel Three Arrested

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है और अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी, जो सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने महिला को बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठाया। कुछ दूरी पर उसे एक कार में बैठा दिया गया। कार चालक महिला को शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल ले गया, जहां ऑटो चालक भी पहुंच गया। महिला का आरोप है कि होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह वहां से निकलकर वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नहर पटरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नहटौर, बिजनौर का निवासी (हाल पता: सराय ज्वालापुर), दूसरा शास्त्रीनगर कड़च्छ, ज्वालापुर का निवासी और तीसरा होटल मैनेजर, मूल निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद (हाल पता: हरिद्वार)। एक आरोपी कार चालक और दूसरा ऑटो चालक बताया गया है।

23 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। नगर कोतवाली क्षेत्र के सात होटल संचालकों को करीब 23 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम होटल रजिस्टर की जांच, आईडी सत्यापन, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकी।

आरोपियों को भेजा गया जेल

तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।