उत्तराखंड रुड़कीHoli Special Train Announced for Uttarakhand

उत्तराखंड: होली पर यात्रियों को राहत, मंडल स्टेशनों से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन.. जानिए पूरा शेड्यूल

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है, जो मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी। जानें पूरी ट्रेन लिस्ट और संचालन तिथियां।

Holi Special Train 2026: Holi Special Train Announced for Uttarakhand
Image: Holi Special Train Announced for Uttarakhand (Source: Social Media)

रुड़की: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इन विशेष ट्रेनों में से 13 ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Holi Special Train Announced for Uttarakhand, Full Schedule Released

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा देने के उद्देश्य से ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

मार्च में संचालित होने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 4 मार्च से 26 मार्च तक 05005-06 बढ़नी–अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस चार-चार फेरे लगाएगी। 3 मार्च से 25 मार्च तक 05023-24 गोमतीनगर–खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस भी चार-चार फेरे संचालित होगी।
इसी तरह 1 मार्च से 30 मार्च तक 05045-46 लालकुआं–राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस दोनों ओर से पांच-पांच फेरे लगाएगी। 5 मार्च से 27 मार्च तक 05301-02 मऊ–अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन चार-चार फेरे चलायी जाएगी।

फरवरी से शुरू हो रहीं अतिरिक्त ट्रेनें

26 फरवरी से 6 मार्च तक 04009-10 दिल्ली–सीतामढ़ी स्पेशल दो-दो फेरे लगाएगी। 27 फरवरी से 7 मार्च तक 04013-14 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा स्पेशल आठ-आठ फेरे संचालित होगी। 20 फरवरी से 7 मार्च के बीच 04021-22 नई दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल तीन-तीन फेरे लगाएगी।
इसके अलावा 23 फरवरी से 2 मार्च तक 04203-04 लखनऊ–नई दिल्ली स्पेशल दो-दो फेरे चलेगी। 24 फरवरी से 7 मार्च तक 04209-10 वाराणसी–दिल्ली स्पेशल 11-11 फेरे लगाएगी। 24 फरवरी से 6 मार्च तक 04213-14 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल पांच-पांच फेरे संचालित होगी।
21 फरवरी से 1 मार्च तक 04227-28 वाराणसी–चंडीगढ़ स्पेशल दो-दो फेरे लगाएगी। 22 फरवरी से 8 मार्च तक 04603-04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी स्पेशल चार-चार फेरे संचालित होगी। वहीं 26 फरवरी से 6 मार्च तक 04513-14 चंडीगढ़–गोरखपुर एक्सप्रेस दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी।

हमसफर क्लोन एक्सप्रेस भी देगी राहत

1 मार्च से 31 मार्च के बीच 04651-52 जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस भी दोनों ओर से 13 और 14 फेरे लगाएगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

होली के समय ट्रेनों में सीटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही त्योहार के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक करें और यात्रा से पहले ट्रेन के समय व संचालन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें: