उत्तराखंड देहरादूनCouple Commits Suicide in Delhi Over Debt Stress

उत्तराखंड के दंपती की दिल्ली में दर्दनाक मौत, कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के आगे दे दी जान

उत्तराखंड मूल के एक दंपती ने दिल्ली में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में कर्जदाताओं पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand Couple Suicide Delhi: Couple Commits Suicide in Delhi Over Debt Stress
Image: Couple Commits Suicide in Delhi Over Debt Stress (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से जुड़ी एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड मूल के एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच की है। मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Couple Commits Suicide in Delhi Over Debt Stress

पुलिस के अनुसार .दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को 5 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। पुलिस टीम तुरंत दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच पोल नंबर 14/16 के पास पहुंची, जहां एक पुरुष और एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक अर्जुन सिंह रावत के पास से आधार कार्ड की दो प्रतियां और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में दंपती ने कुछ लोगों पर कर्ज की रकम वापस करने को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) की धाराओं में केस दर्ज किया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे मृतक

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्याम विहार, नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और उनकी पत्नी 53 वर्षीय नीलम रावत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं और दोनों शादीशुदा हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे और पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि अर्जुन सिंह ने ब्याज पर बड़ी रकम कर्ज के रूप में ली थी और कर्जदाता लगातार रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

पुलिस अब सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या मानसिक प्रताड़ना इतनी गंभीर थी, जिससे उत्तराखंड मूल के दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।