उत्तराखंड देहरादूनSenior journalist assaulted in Dehradun

Uttarakhand News: देहरादून में स्कूटी सवार युवकों ने वरिष्ठ पत्रकार से की मारपीट, 3 आरोपियों पर मुकदमा

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट की। घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रह

Dehradun Journalist Assault: Senior journalist assaulted in Dehradun
Image: Senior journalist assaulted in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने पहले ओवरटेक कर पत्रकार को रोका और फिर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Senior journalist assaulted in Dehradun

जानकारी के अनुसार पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट, निवासी शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हमले के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोतवाली डालनवाला प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।