देहरादून: जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इन तबादलों को जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
15 police officers have been transferred in Haridwar
हरिद्वार जिले के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के तहत 15 कोतवाली और थानों के प्रभारी बदले गए हैं। यह तबादले मुख्य रूप से हरिद्वार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए हैं, जिनमें लक्सर, भगवानपुर, गंगनहर, रुड़की, कनखल, बहादराबाद और रानीपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
इन अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी
निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी :- पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, लक्सर कोतवाली
निरीक्षक राजीव रौथाण :- लक्सर से प्रभारी निरीक्षक, भगवानपुर कोतवाली
निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव :- एसआईएस से कोतवाली गंगनहर
निरीक्षक मनोहर भंडारी :- गंगनहर से थाना श्यामपुर प्रभारी
निरीक्षक शांति कुमार :- रानीपुर से एसआईएस शाखा प्रभारी
निरीक्षक मनीष उपाध्याय :- रुड़की से वाचक, एसएसपी कार्यालय
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट :- सीआईयू से कोतवाली रुड़की प्रभारी
निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत :- थाना कनखल प्रभारी
निरीक्षक दिग्पाल कोहली :- पीआरओ से थाना खानपुर प्रभारी
निरीक्षक विजय सिंह :- बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक
निरीक्षक आशुतोष राणा :- फाइनेंशियल क्राइम सेल से कोतवाली रानीपुर प्रभारी
इन उपनिरीक्षकों (SI) के भी हुए स्थानांतरण
एसआई मनोज शर्मा :- पुलिस कार्यालय रोशनाबाद
एसआई धर्मेंद्र राठी :- एसआईएस शाखा
एसआई अंकुर शर्मा :- बहादराबाद से भगवानपुर
एसआई मनोहर सिंह रावत :- कनखल से एसआईएस
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और नियमानुसार अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।