उत्तराखंड देहरादूनMafia SUV Roams Freely in Dehradun

देहरादून में खत्म हुआ पुलिस का डर? सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाती दिखी यूपी नंबर की कार

देहरादून में काले शीशे और ‘माफिया’ लिखी यूपी नंबर की गाड़ी खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ती दिखी। तीन महिलाओं की हत्या के बाद भी बदमाश बेखौफ, पुलिस पर उठे सवाल।

Dehradun Mafia SUV: Mafia SUV Roams Freely in Dehradun
Image: Mafia SUV Roams Freely in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: सरेआम कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही हैं, इसी की एक बानगी फिर दिखाई दी, जब देहरादून में काले शीशे और "माफिया" लिखी उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी सरेआम घूमती दिखी। देहरादून में बदमाश बेखौफ हैं, और पुलिस प्रशासन का डर लगता है खत्म हो गया है।

‘Mafia’ SUV Roams Freely in Dehradun

पिछले 5 दिनों में देहरादून में तीन महिलाओं के कत्ल हुए हैं, उसके बाद भी देहरादून में सरेआम घूमती ये स्कॉर्पियो पुलिस और प्रशासन को सरेआम ठेंगा दिखा रही है। देहरादून में ट्रैफिक नियमों और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जब काले शीशे और ‘माफिया’ लिखी उत्तर प्रदेश नंबर की स्कॉर्पियो सरेआम सड़कों पर घूमती नजर आई।
उत्तर प्रदेश नंबर की यह गाड़ी न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रही थी, बल्कि देहरादून पुलिस और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देती हुई दिखाई दी।

काले शीशे और ‘माफिया’ लिखी गाड़ी

विडियो में साफ़ दिख रहा है कि, स्कॉर्पियो में काले शीशे लगे थे और ‘माफिया’ लिखा हुआ था। गाड़ी बेख़ौफ़ शहर के मुख्य इलाकों में बिना किसी डर के घूम रही थी। नियमों के अनुसार इस तरह के काले शीशे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, इसके बावजूद वाहन चालक पर कोई कार्रवाई नहीं होती दिखी।

पिछले 5 दिनों में तीन महिलाओं की हत्या

शहर में लगातार बढ़ते अपराध और इस तरह की घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बदमाशों में पुलिस का डर धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में देहरादून में तीन महिलाओं की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद भी अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं। इसके विपरीत, सरेआम कानून तोड़ने की घटनाएं और बढ़ती नजर आ रही हैं।

पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल

इस पूरे मामले के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी। लगातार हो रही घटनाओं से आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

सब्सक्राइब करें: