उत्तराखंड हल्द्वानीDeepak Chandra Joshi Missing in Haldwani

उत्तराखंड: बाइक से निकले, फिर रहस्यमय तरीके से गायब हुए दीपक जोशी.. शेयर करें, ढूंढने में मदद करें

हल्द्वानी में Samsung कंपनी के मैनेजर दीपक चंद्र जोशी 1 फरवरी से लापता हैं। मोटरसाइकिल से बाजार निकले थे, परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी देने की अपील।

Deepak Chandra Joshi: Deepak Chandra Joshi Missing in Haldwani
Image: Deepak Chandra Joshi Missing in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: सैमसंग कंपनी में कार्यरत मैनेजर दीपक चंद्र जोशी 1 फरवरी की शाम घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस तलाश में जुटी है।

Deepak Chandra Joshi Missing in Haldwani

हल्द्वानी के सोम विहार कॉलोनी निवासी दीपक चंद्र जोशी (उम्र 35 वर्ष) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार दीपक 1 फरवरी को शाम करीब 5 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल पर मेन मार्केट की ओर निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

Samsung कंपनी में मैनेजर हैं दीपक

दीपक चंद्र जोशी Samsung कंपनी के होम अप्लायंसेज जज फार्म, हल्द्वानी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके अचानक लापता होने से परिवार के साथ-साथ परिचितों और सहकर्मियों में भी चिंता का माहौल है।

मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज

परिजनों ने दीपक के घर वापस न लौटने पर मुखानी थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों और संभावित मार्गों पर तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें

यदि किसी को भी दीपक चंद्र जोशी के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
📞 8193054836