टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को हुई जोरदार बर्फबारी ने जहां पूरे प्रदेश को सर्दी की सफेद चादर में ढक दिया, वहीं इस स्नोफॉल ने कई यादगार और रोमांचक पल भी दे दिए। भारी बर्फबारी के बीच एक शादी की बारात रास्ते में फंस गई और दूल्हा सहित सभी बारातियों को मजबूरी में पैदल चलकर विवाह स्थल तक पहुंचना पड़ा। यह अनोखी घटना टिहरी गढ़वाल जिले के मोरियाना टॉप क्षेत्र की बताई जा रही है।
Baraat walked from Moriana Top to Bindal Koti in Snowfall
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद हुई इस सीजन की बर्फबारी ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं कई इलाकों में यह बर्फबारी मुश्किलों का कारण भी बन गई। भारी स्नोफॉल के चलते कई मुख्य और ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ स्थानों पर सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं। टिहरी गढ़वाल में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। लगातार गिरती बर्फ के कारण कई जगहों पर वाहन फिसलने लगे और मार्ग अवरुद्ध होने लगे।