उत्तराखंड देहरादूनAmit Shah two-day visit to Uttarakhand

उत्तराखंड में अमित शाह का दो दिन का दौरा, कल्याण शताब्दी महोत्सव में हुए शामिल.. जानिए ट्रैफिक प्लान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे और ऋषिकेश के गीता भवन में कल्याण शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए, इसके बाद वे हरिद्वार शांतिकुंज रवाना होंगे। फ्लीट मूवमेंट के दौरान हरिद्वार-ऋषिकेश में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा..

Amit Shah in Uttarakhand: Amit Shah two-day visit to Uttarakhand
Image: Amit Shah two-day visit to Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 21 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने ऋषिकेश के गीता भवन स्वर्गाश्रम में आयोजित कल्याण शताब्दी महोत्सव में शिरकत कर की। कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह सड़क मार्ग से हरिद्वार के शांतिकुंज के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई क्षेत्रों में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

Amit Shah's two-day visit to Uttarakhand

देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जानकारी दी कि शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच गृह मंत्री की फ्लीट बैराज पुल, ऋषिकेश एम्स, आईडीपीएल, कनाल गेट होते हुए हरिद्वार की ओर रवाना होगी। इस दौरान फ्लीट के गुजरने से 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा और वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस रूट पर जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए डायवर्जन व्यवस्था अस्थायी होगी। फ्लीट के निकलने के बाद संबंधित मार्ग को दोबारा सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

हरिद्वार-ऋषिकेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस हाई अलर्ट पर है। बैराज पुल के आसपास भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पूरे इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर निगरानी तेज कर दी गई है। गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के जनवरी में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर 20 से 22 जनवरी तक गीता भवन स्वर्गाश्रम में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहले दिन ही शामिल हुए।

हरिद्वार बॉर्डर पर रोका गया, ज्ञापन देने से रोका

गृह मंत्री के दौरे से पहले हरिद्वार बॉर्डर पर कांग्रेस से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के कथित विवादित बयान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देना चाहती थीं। उनका आरोप है कि जब वह हरिद्वार से देहरादून जा रही थीं, तब पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया, जिससे उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। ज्योति रौतेला ने इसे गलत कार्रवाई बताते हुए कहा कि उन्हें जबरन रोका गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान के अनुसार ही यात्रा करें और भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।