देहरादून: उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे पवित्र और ऐतिहासिक यात्राओं में गिनी जाने वाली ‘नंदा देवी राजजात’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। श्रद्धा, परंपरा और हिमालय की कठिन परीक्षा से जुड़ी यह यात्रा दुनिया की सबसे कठिन पैदल यात्राओं में शामिल मानी जाती है। लेकिन इस बार इसे स्थगित/टालने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है।
Nanda Devi Raj Jat yatra 2026 postponed
राजजात यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, लोक आस्था और हजारों साल पुरानी परंपरा का प्रतीक है। हर बार यह यात्रा लाखों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक अद्भुत अनुभव लेकर आती है। ऐसे में यात्रा का स्थगित होना लोगों के लिए चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।