उत्तराखंड पिथौरागढ़40-year-old woman murdered by lover family in Berinag

उत्तराखंड: 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, 22 साल का प्रेमी और परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

बेरीनाग में 40 वर्षीय महिला को 22 वर्षीय प्रेमी ने शादी का झाँसा देकर भगा लिया था। प्रेमी के परिवार ने रिश्ता स्वीकार नहीं किया और महिला को रामगंगा नदी में फेंककर हत्या कर दी। चार आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं।

missing woman murder: 40-year-old woman murdered by lover family in Berinag
Image: 40-year-old woman murdered by lover family in Berinag (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: बेरीनाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 40 वर्षीय लापता महिला की हत्या का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

40-year-old woman murdered by lover family in Berinag

जांच में यह बात सामने आई कि महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने शादी का झाँसा देकर भगा लिया, लेकिन जब प्रेमी के परिवार ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने महिला की हत्या कर शव को रामगंगा नदी में फेंक दिया। महिला, जो दो बच्चों की मां थी, का पति शहर में नौकरी करता है। 22 वर्षीय लड़के और 40 वर्षीय महिला के बीच प्रेम संबंध लगभग एक वर्ष से चल रहा था। छह महीने पहले भी युवक महिला को लेकर गया था, लेकिन समझौते के बाद महिला घर लौट आई थी। महिला के लापता होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने हत्या के साथ-साथ परिवारिक षड़यंत्र की भी संभावना जताई थी।

कैसे उजागर हुआ मामला ?

बेरीनाग निवासी महिला, जो दो बच्चों की मां थी और जिसका पति शहर में नौकरी करता है, 12 सितंबर 2025 से लापता थी। परिवार ने पहले राजस्व पुलिस में गुमशुदगी तहरीर दी। एक माह बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया और जांच तेज़ हुई।‌ जांच में पता चला कि महिला का लंबे समय से 22 वर्षीय विजय प्रसाद (किसमिला, कपकोट, बागेश्वर) नामक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक ने शादी का वादा करके महिला को साथ ले जाने के बाद घर पहुँचाया था, लेकिन दोनों के रिश्ते पर युवक के परिवार ने आपत्ति जताई।

हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर 2025 को युवक के घरवालों ने षड़यंत्र रचा और बेरीनाग के नाचनी क्षेत्र में महिला को रामगंगा नदी में फेंककर हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस को महिला का बैग, फोटो, स्वेटर और दुपट्टा नदी किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने विजय प्रसाद, उसके पिता रमेश राम (42) और दोनों ताऊ — हरीश (43) व बलवंत राम (45) को हत्या तथा सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला का शव अब भी बरामद नहीं हुआ है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

शुरुआती जांच में पुलिस को इंस्टाग्राम पोस्ट और सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल्स तथा सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सबूतों के आधार पर सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की घटना स्वीकार की।