उत्तराखंड चम्पावतFive people died in Lohaghat road accident

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के समीप बागधार क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई..

Lohaghat road accident: Five people died in Lohaghat road accident
Image: Five people died in Lohaghat road accident (Source: Social Media)

चम्पावत: लोहाघाट के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के समीप बागधार क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Five people died in Lohaghat road accident

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 4 दिसंबर को गणाई गंगोली क्षेत्र के सेराघाट से एक बारात चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक स्थित बालातड़ी गांव पहुँची थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस सेराघाट लौट रही थी। इसी दौरान आज शुक्रवार 5 दिसम्बर को तड़के सुबह बाराकोट के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुँचीं। खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की मेहनत के बाद सभी मृतकों और घायलों को खाई से निकाल लिया गया। इस हादसे में हादसे में पाँच सवारियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, वहीं पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा हादसा होने का वास्तविक वजह अब तक पता नहीं लग पाया है, हालांकि प्राथमिक तौर पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई होगी।

मृतकों की पहचान

40 वर्षीय प्रकाश चंद उनियाल, निवासी सुभाषनगर, रुद्रपुर
35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल,
32 वर्षीय सुरेश नौटियाल,
28 वर्षीय भावना चौबे
6 वर्षीय प्रियांशु चौबे, पुत्र भावना चौबे

घायल लोगों की पहचान

38 वर्षीय देवीदत्त पांडेय, चालक, निवासी सेराघाट, अल्मोड़ा
12 वर्षीय धीरज उनियाल, पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल, रुद्रपुर
14 वर्षीय राजेश जोशी, पुत्र उमेश जोशी, निवासी बनकोट, गंगोलीहाट
5 वर्षीय चेतन चौबे, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी दिल्ली
भास्कर पंडा, पुत्र रमेश पंडा, निवासी सेराघाट, गंगोलीहाट

ये भी पढ़ें: