उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 4 December 2025

Uttarakhand Weather: शुष्क ठंड के बाद बारिश-बर्फबारी की दस्तक, जानिये उत्तराखंड मौसम समाचार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 5 दिसंबर से उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 4 December 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 4 December 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, जिस कारण लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है. मौसम शुष्क होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ रहा है, जिससे सुबह-शाम काफी परेशानी हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 5 दिसंबर से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 4 December 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इस वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे मौसमी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 दिसंबर को भी प्रदेश के सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण पाला पड़ सकता है। आज मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5–8°C तक और पहाड़ी इलाकों में 2–4°C तक गिर सकता है। कई स्थानों पर कोहरा या पाला पड़ने से दृश्यता कम होने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने की आशंका है। हालांकि, दोपहर तक धूप निकलने पर मौसम में हल्की राहत मिलेगी और मैदानी जिलों में तापमान बढ़कर 16–20°C तक पहुंच सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, कल शुक्रवार, 5 दिसंबर को राज्य के तीन पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीनों जिलों के 3,200 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार 6 दिसंबर को फिर से पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालाँकि, इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।