पिथौरागढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7वीं वाहिनी मिर्थी में तैनात एक जवान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मृतक जवान दो दिन की छुटी लेकर शादी समारोह में शामिल होने धारचूला जिला मुख्यालय के कुमौड़ क्षेत्र में गए थे। आज सुबह रांथी गांव के पैत्रिक घाट पर पूरे अन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ITBP jawan dies in road accident
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कुमौड़ और जाखनी के बीच स्थित सड़क पर देर रात एक व्यक्ति ने जवान को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देखा। उक्त व्यक्ति ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे यह आशंका मजबूत होती है कि उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी होगी। पुलिस जाँच में मृतक की पहचान रांथी (धारचूला), पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी जवान कैलाश नाथ गोस्वामी (34 वर्ष), पुत्र दानी नाथ गोस्वामी के रूप में हुई। मृतक कैलाश नाथ गोस्वामी 5 जुलाई 2024 से आईटीबीपी की 7वीं वाहिनी में तैनात थे। जवान की अचानक मौत से उनके परिजनों सहित पूरी वाहिनी में शोक में है।