उत्तराखंड रुद्रपुरRudrapur employment fair 11th November all details

उत्तराखंड: 11 Nov को यहां लगेगा रोजगार मेला, 35 कंपनियां देंगी 1500 युवाओं को जॉब.. ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इच्छुक अभ्यर्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभ्यर्थियों को बिना पंजीकरण के रोजगार मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

employment fair: Rudrapur employment fair 11th November all details
Image: Rudrapur employment fair 11th November all details (Source: Social Media)

रुद्रपुर: कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग की ओर से 11 नवंबर को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रपुर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर की 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 1500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

Rudrapur employment fair 11th November all details

आगामी 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य को स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, ऐसे में प्रदेश में इसे रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने युवाओं को स्वरोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया है। इस मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस सेक्टर, फार्मा और हेल्थ केयर जैसे अनेक उद्योगों से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार देंगी।

यहां करें रजिस्ट्रेशन

इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल ([www.ncs.gov.in](http://www.ncs.gov.in)) पर अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभ्यर्थियों को बिना पंजीकरण के रोजगार मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि इस रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05944-250691 पर संपर्क कर सकते हैं।