उत्तराखंड देहरादून24 IPS and PPS officers transferred in Uttarakhand

उत्तराखंड में 24 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के पुलिस कैप्टेन भी बदले

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक reshuffle (फेरबदल) करते हुए 24 IPS और PPS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है।

Administrative reshuffle: 24 IPS and PPS officers transferred in Uttarakhand
Image: 24 IPS and PPS officers transferred in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

24 IPS and PPS officers transferred in Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस (IPS) और 8 पीपीएस (PPS) अधिकारियों का तबादला किया है। इन तबादलों के तहत चार जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं।

SSP और SP ट्रांसफर

आईपीएस मंजूनाथ टीसी को नैनीताल जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।
आईपीएस सर्वेश पंवार को पौड़ी गढ़वाल का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
चमोली जिले में एसपी सुरजीत पंवार को नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
उत्तरकाशी जिले में कमलेश उपाध्याय को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारी

एडीजी डॉ. पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन का चार्ज हटा दिया गया है। अब वे केवल कमांडेंट जनरल होमगार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एडीजी एपी अंशुमान से इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और उन्हें निदेशक अभियोजन का चार्ज दिया गया है।
एडीजी अभिनव कुमार को कारागार के साथ इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह पद वे पहले भी संभाल चुके हैं।
एडीजी अमित कुमार सिन्हा से निदेशक फोरेंसिक का पद हटाया गया है।
आईजी विम्मी सचदेवा से मानवाधिकार शाखा की जिम्मेदारी हटाई गई है, लेकिन वे आईजी मुख्यालय के पद पर बनी रहेंगी।
आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे को कानून व्यवस्था से मुक्त कर अब निदेशक फोरेंसिक बनाया गया है। उनके पास आईजी साइबर, एसटीएफ और एएनटीएफ का चार्ज पहले की तरह रहेगा।
आईजी अनंत शंकर ताकवाले को ट्रेनिंग के साथ मानवाधिकार सेल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईजी सुनील कुमार मीणा को कानून व्यवस्था और जीआरपी (Government Railway Police) का चार्ज दिया गया है।

जिला और क्षेत्रीय स्तर पर तबादले

एसपी सरिता डोबाल को उत्तरकाशी से हटाकर इंटेलीजेंस मुख्यालय भेजा गया है।
प्रह्लाद नारायण मीणा, जो अब तक एसएसपी नैनीताल थे, उन्हें स्थानांतरित कर एसपी विजिलेंस मुख्यालय भेजा गया है।
एसएसपी सीआईडी यशवंत को 31वीं बटालियन पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
लोकेश्वर सिंह, जिन्हें हाल में संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक संस्था में चुना गया था, उन्हें एसपी मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
अभय कुमार सिंह को एसपी सिटी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

एएसपी के तबादले

एएसपी मनीषा जोशी को आईआरबी प्रथम रामनगर से हटाकर उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार भेजा गया है।
एएसपी कमला बिष्ट को सीआईडी से हटाकर एएसपी विजिलेंस नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
एएसपी पंकज गैरोला को हरिद्वार से ट्रांसफर कर एसपी विकासनगर (देहरादून ग्रामीण2) बनाया गया है।
एएसपी प्रकाश चंद को हल्द्वानी से हटाकर पीटीसी नरेंद्रनगर के उप प्राचार्य के रूप में भेजा गया है। उनकी जगह एएसपी मनोज कुमार कत्याल होंगे।
रेनू लोहानी को एसपी विकासनगर से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है।
एएसपी स्वप्न किशोर सिंह को एसपी एसटीएफ से हटाकर एएसपी काशीपुर बनाया गया है।