उत्तराखंड देहरादूनABVP student union president dies after being hit by a car

देहरादून: तेज रफ़्तार कार ने मारी भीषण टक्कर, पूर्व ABVP अध्यक्ष की मौत.. साथी गंभीर रूप से घायल

सेंट ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑफिस के बाहर खड़े दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से जितेंद्र बिष्ट कार के नीचे आ गए, अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई..

Road Accident in Dehradun: ABVP student union president dies after being hit by a car
Image: ABVP student union president dies after being hit by a car (Source: Social Media)

देहरादून: शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, इस हादसे में डीएवी कॉलेज के पूर्व एबीवीपी छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका साथी ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

ABVP student union president dies after being hit by a car

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह बिष्ट केशव विहार, चंद्रबनी में रहते थे और सेंट ज्यूड्स चौक के निकट उनका ‘श्री गणेश प्रॉपर्टी’ नाम से एक कार्यालय था। बीते शनिवार को उनके दोस्त वासू कसाना का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए जितेंद्र बिष्ट के ऑफिस में वासू समेत उनके अन्य मित्र ऋतिक, ओमी सजवाण और वैभव रावत भी मौजूद थे। रात करीब आठ बजे सभी दोस्त केक काटने के कुछ देर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक सेंट ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निशान माइक्रा कार ने ऑफिस के बाहर खड़े दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से जितेंद्र बिष्ट कार के नीचे आ गए और बुरी तरह घायल हो गए, जबकि ऋतिक को भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य दोस्त ओमी और वैभव किसी तरह बच गए।

अस्पताल में पहुंचते ही जितेंद्र की मौत

मृतक के साथी वैभव रावत ने बताया कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अपनी कार में बैठाया और तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय जितेंद्र की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं घायल ऋतिक को दूसरी गाड़ी से क्लेमेन्टाउन स्थित वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी कार चालक ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपनी कार छोड़ी, और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने वसीम को हिरासत में लिया

इस घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से कुछ ही दूरी पर हादसे में शामिल निशान माइक्रा कार को बरामद कर लिया गया, लेकिन उसमें सवार दोनों आरोपित मौके से गायब थे। पुलिस ने वाहन से संबंधित जानकारी के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया और ए.के. मोटर्स वर्कशॉप के मालिक वसीम को हिरासत में लिया है। वसीम से आईएसबीटी चौकी में पूछताछ की जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश

सीओ अंकित कंडारी, पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी और आईएसबीटी चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम द्वारा अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।