उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 5 October 2025

Uttarakhand Weather News: अगले तीन दिन फिर सताएगी बारिश, उत्तराखंड के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 5 October 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 5 October 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। आज 5 अक्टूबर से आगामी 8 अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 5 October 2025

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 8 अक्टूबर तक के लिए राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते शनिवार को देहरादून सहित एनी मैदानी क्षेत्रों में में चटख धूप और गर्मी रही, वहीं कुछ पर्वतीय इलाकों में हुई तेज बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी की संभावना भी व्यक्त की है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन जिलों में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। देहरादून में आज गर्जन के साथ मध्यरात्रि से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की सभावना है. आज देहरादून का अधिकतम तापमाम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अनुमान है।

8 अक्टूबर के बाद मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आमतौर पर पोस्ट-मानसून (मानसून के बाद) के समय में भी उत्तराखंड में थोड़ी बहुत बारिश होती है, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है। इसका कारण है कि निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के मिल जाने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई, और इसकी वजह से प्रदेश में अब भी तेज बारिश हो रही है। हालांकि, 8 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम में सुधार होने लगेगा और बारिश से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।