देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से तीन महीने बाद राहत की खबर आई है, मौसम विभाग की ओर से आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, राज्य के 11 जिलों में कहीं-कहीं आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
Uttarakhand Weather Update 21 September 2025
उत्तराखंड में इस साल के मानसून ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार बरसात के दौरान 1 से 19 सितंबर तक जितनी वर्षा हुई है, उतनी सामान्यतः पूरे मॉनसून सीज़न में दर्ज होती है। इस साल मॉनसून के दौरान प्रदेश में 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में देहरादून और बागेश्वर शामिल हैं। बीते शनिवार को कई जिलों में चटख धूप खिली, जिससे तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर बाद प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से तीन महीने बाद आज राहत की खबर है, मौसम विभाग की ओर से आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। सितंबर का महीना अपने अंतिम दौर में है, मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा और मौसम शुष्क होने लगेगा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार 21 सितम्बर को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इनके अलावा प्रदेश के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आज (रविवार) को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बौछार की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून में आज आसमान साफ से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना। कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.6°C और न्यूनतम तापमान 22.1°C दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम तापमान 15.4°C रिकॉर्ड किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25.2°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 21.3°C और न्यूनतम तापमान 13.3°C दर्ज किया गया।