उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 20 September 2025

उत्तराखंड: खिलने लगी धूप, आज दोपहर बाद इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.. जानिये मौसम समाचार

मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार) भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते कुछ जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 20 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 20 September 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून ने हर जगह तबाही मचाई है, हालाँकि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। लेकिन IMD ने आज भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिसके कारण कुछ जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है।

Uttarakhand Weather Update 20 September 2025

उत्तराखंड में इस बार मॉनसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि बीते 1 से 19 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 70% अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा वर्षा बागेश्वर और देहरादून में दर्ज की गई। देहरादून में मात्र पिछले 19 दिनों में ही 446.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 160% ज्यादा है। बीते आपदा वाले दिन अकेले सहस्त्रधारा क्षेत्र में 264 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, , जो सामान्य से कई गुना अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून विदाई से पहले यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। शनिवार को यानि आज भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 20 सितम्बर को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और कुमाऊ मंडल के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इन इलाकों में विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है. आज देहरादून में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में दौर तेज बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 23°C के रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3°C और न्यूनतम तापमान 22.7°C दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3°C और न्यूनतम तापमान 15.6 °C दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4°C और न्यूनतम तापमान 25.6°C रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम तापमान 13.5°C दर्ज किया गया।