उत्तराखंड उधमसिंह नगरJaspur rapist Rajeev caught by police

उत्तराखंड: रेप किया, हाथ तोड़कर बेहोश किया, फिर ब्लेड से काट डाला.. पकड़ा गया जसपुर का शैतान

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हैवान ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या की..

Minor Rape and Murder: Jaspur rapist Rajeev caught by police
Image: Jaspur rapist Rajeev caught by police (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: जसपुर के ग्राम अमियावाला में हुई 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की वारदात का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। आरोपी ने पहले किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jaspur rapist Rajeev caught by police

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को जसपुर के अमियावाला गांव की कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी शाम को पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने घर से निकली थी। जब किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से महज 150 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मां को उनकी बेटी का शव मिला, बच्ची का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक किशोरी की मां की चीख सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ईएमओ डॉ. आशु सिंघल ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, किशोरी के पेट के बाएं हिस्से पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे, जिससे आंतें बाहर आ गई थीं। दाएं हिस्से पर चोट के निशान थे और बायां हाथ टूटा हुआ था। किशोरी के कपड़े खून से सने हुए थे और प्राइवेट पार्ट से भी काफी खून बह रहा था। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया इस मामले को दुष्कर्म के बाद हत्या करना बताया। इस घटना के बाद मृतक किशोरी की मां ने थाना जसपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।

विशेष जांच टीम हुई थी गठित

मृतक किशोरी की मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जसपुर पुलिस ने एफआईआर संख्या 405/25 धारा 103(1)/64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने मामले की जाँच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर इस विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ दीपक सिंह समेत कई थाना और चौकी प्रभारी शामिल रहे।

गांव वालों को गुमराह कर रहा था हैवान

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से सीधे आरोपी राजीव के घर तक पहुंचा। इस बीच राजीव गांव वालों को गुमराह कर रहा था कि खेत से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है, जबकि दूरी इतनी अधिक थी कि यह संभव ही नहीं था। पुलिस ने आरोपी राजीव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया जब किशोरी खेत की ओर जा रही थी, तभी उसने उसका पीछा करना शुरू किया।

पहले भी आपराधिक मामले दर्ज

खेत में पहुंचकर उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दुष्कर्म-हत्या आरोपी की पहचान 20 वर्षीय राजीव, निवासी अमियावाला, जसपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।