उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 19 September 2025

Uttarakhand Weather Update: आज इन 6 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है..

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 19 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 19 September 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: IMD के अनुसार, शुक्रवार 19 सितम्बर को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश के बाकी जिलों में तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 19 September 2025

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मानसूनी बारिश का कहर अब भी लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस साल मॉनसून ने उत्तराखंड में इस बार जानमाल को भारी नुकसान पहुँचाया है। बीते दिनों देहरादून में बादल फटने के कारण हर जगह तबाही मची, इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई, बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए। इसके बाद बीते बुधवार की रात से गुरूवार की सुबह तक चमोली जिले के नंदानगर बादल फटने और भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग द्वारा अब भी लगातार अलर्ट जरी किया जा रहा है। आज शुक्रवार को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शुक्रवार 19 सितम्बर को उत्तराखंड के 6 जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल जिलों के कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर रहने की संभावना है। जिसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के अमुसार उत्तराखंड में शनिवार 20 सितम्बर से भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।