उत्तराखंड देहरादून8 died as tractor-trolley overturned while crossing the river

Dehradun Cloudburst: नदी पार करते समय पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 की मौत.. 4 लोगों की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Dehradun Cloudburst: 8 died as tractor-trolley overturned while crossing the river
Image: 8 died as tractor-trolley overturned while crossing the river (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

8 died as tractor-trolley overturned while crossing the river

देहरादून के प्रेमनगर के पलवल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उफानी नदी पार करने की कोशिश कर रही थी। ट्रॉली में करीब 10 से 12 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रॉली तेज बहाव वाली धारा के बीच पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली उसमें सवार सभी लोग तेज धारा में बहने लगे। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

8 शव बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बचाव कार्य में जिला प्रशासन की टीमें और स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनों को खोने के गम में पूरा गांव मातम में डूब गया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और दुख का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग और विशेषज्ञ इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसी खतरनाक नदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे असुरक्षित साधन से पार करने की कोशिश क्यों की गई। क्या यह प्रशासनिक और व्यक्तिगत लापरवाही का नतीजा नहीं है?

जिला प्रशासन की लोगों से अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की लापरवाही न करें। अधिकारियों का कहना है कि नदी का बहाव बेहद तेज है, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयाँ आ रही हैं। बावजूद इसके, एसडीआरएफ की टीमें लगातार हर कोने की तलाशी ले रही हैं ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

सब्सक्राइब करें: