उत्तराखंड देहरादूनDehradun and Bengaluru Air India and Indigo Flight

देहरादून-बेंगलुरु फ्लाइट: तीन घंटे की हवाई सेवा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, ये रहेगा किराया

एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की फ्लाइट्स अब देहरादून से बेंगलुरु के लिए उपलब्ध हैं, अब छात्र-प्रोफेशनल सहित आम लोगों को देहरादून से बेंगलुरु पहुँचने में मात्र तीन घंटे लगेंगे..

Dehradun-Bengaluru Flight: Dehradun and Bengaluru Air India and Indigo Flight
Image: Dehradun and Bengaluru Air India and Indigo Flight (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इस नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सीधी कनेक्टिविटी से उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार, निवेश और शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

Dehradun and Bengaluru Air India and Indigo Flight

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार यानि आज देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई हवाई सेवा के तहत अब देहरादून से सीधे बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा संभव हो सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी शहरों से सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

ये रहेगा किराया, इतना लगेगा समय

देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा तीन घंटे का समय लेगी, और इसका किराया लगभग 7 हजार रूपये होगा। राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क (एयर कनेक्टिविटी) के विस्तार की दिशा में ये एक अहम उपलब्धि है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू होने से उत्तराखंड को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने में और मजबूती मिलेगी। इस नई उड़ान सेवा से न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा।

“देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं की शुरुआत हमारे राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बेंगलुरु से बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और निवेश की संभावनाएं काफी बढ़ेंगी। साथ ही, यह सेवा छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों के लिए भी नए अवसर और बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगी।” - सीएम धामी

18 गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक, आलोक सिंह ने जानकारी दी कि देहरादून-बेंगलुरु की पहली उड़ान देहरादून से 16:30 बजे रवाना हुई और 19:30 बजे बेंगलुरु पहुंची। इस लॉन्च के साथ, देहरादून से यात्री बेंगलुरु के माध्यम से चेन्नई, गोवा, कोच्चि, कोझीकोड, मंगलुरु, उत्तरी गोवा, पुणे, रांची, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम सहित 18 गंतव्यों के लिए सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं।