हरिद्वार: जिले में एक बदमाश की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने नाकेबंदी की है। फिल्मी अंदाज में घटी सनसनीखेज घटना में एक बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आए हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पर शनिवार को व्यक्ति ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सब इंस्पेक्टर को तीन गोलियां लगी हैं।
Wanted Criminal shot police sub-inspector in Haridwar
रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार चार पुलिसकर्मियों सहित हरिद्वार में एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। ये बदमाश, हरियाणा के एसपी को फोन पर धमकी देने के मामले में वांछित था, हरियाणा पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश हरिद्वार में छुपा बैठा है। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने जैसे ही बदमाश को दबोचने की कोशिश की, बदमाश अचानक सड़क पर गिर पड़ा, इसके बाद बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर सब इंस्पेक्टर पर गोलियां चला दी। सब इंस्पेक्टर पर तीन गोलियां लग गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत सब इंस्पेक्टर को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
हरिद्वार-ऋषिकेश-रुड़की में नाकेबंदी
डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर की स्थिति गंभीर बताकर उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की में नाकाबंदी की हुई है। जगह-जगह घर पकड़ के लिए पुलिस टीम में छापेमारी कर रही हैं और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
आमलोगों के लिए भी खतरनाक
हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर हुई इस घटना ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डा शहर का व्यस्ततम इलाका है, यह गोलियां किसी आम इंसान को भी लग सकती थी।
अपडेट - देहरादून में व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, हरियाणा पुलिस के दरोगा पर फायरिंग कर हुआ था फरार