देहरादून: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए देहरादून पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री धामी ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण मौसम खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया।
1200 crore package for Uttarakhand disaster-affected
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDRF, उत्तराखंड SDRF और आपदा मित्रों की टीम के साथ बैठक की शुरुवात की। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बैठकें लीं.. पहली बैठक एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्रों की उस टीम से की जिसने उत्तराखंड में आपदा के बाद मोर्या संभाला और कई लोगों को राहत पहुंचाई। एसडीआरएफ के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदा के बाद हो रहे बचाव कार्यों वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों के बारे में भी अवगत कराया।