उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 4 September 2025

Uttarakhand Weather Update: आज भी सभी जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज गुरूवार 04 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है..

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 4 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 4 September 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में लोग मानसूनी बारिश के थमने का इन्तजार कर रहे हैं, प्रदेश में आज बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि आज भी सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update 4 September 2025

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मानसून पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई जगह सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं, कई जगहों पर अब भी बिजली गुल है। सड़के बंद होने के कारण कई लोग गांवों में फंस गए हैं। प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। देहरादून और आस-पास के कई इलाकों में बीते तीन दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। तेज़ बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि बारिश की रफ्तार कम होते की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। आज गुरूवार 04 सितंबर को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 04 सितंबर को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है, जिस कारण IMD ने इन जिलों के लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। इनके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार,अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर जिलों में तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश होने के आसार हैं, इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार आज गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।