चमोली: (Updated) मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 3 सितम्बर 2025 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मंगलवार को कुछ जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
School Holiday due to Heavy Rain Alert
उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में लगातार भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश भर में आए दिन भारी बारिश से भूस्खलन, जलभराव आदि समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मौसम विभाग ने कल बुधवार 3 सितम्बर को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में छुट्टी घोषित
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत और चमोली जिलों के जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में नवीनतम अपडेट के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहें।