पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीण रात रात भर सो नहीं पा रहे। कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ के देवत गांव में पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद दुर्घटना हो गई थी, कल रात फिर पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद देवत गांव के लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए।
Stones fell on Devat village from hills in Pithoragarh
देवत गांव में पिछले दिनों पहाड़ से गांव में पत्थर गिरने से एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई थी, इसके साथ ही गांव के चार और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कल रात फिर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नैनी सैनी पट्टी के देवत गांव में देर रात पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगो ने डर के मारे खराब मौसम होने के बाद भी अपने-अपने घर छोड़ दिए। लोग गांव छोड़कर नैनी सैनी पहुंचे और रात एक बारात घर में गुजारी।