उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में अब हालात सामान्य है, लोगों की जान में जान आई है। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील के खतरे को आखिर खत्म कर दिया गया।
Controlled puncture done at Syanachatti lake
यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पर बनी झील को बेहद कंट्रोल्ड तरीके से पंचर कर दिया गया। यमुना नदी पर मलबे से बनी इस झील को पहले हल्के ब्लास्ट के बाद पंचर किया गया, इसके बाद झील के पानी के निकलने की शुरुआत हुई। स्यानाचट्टी में अब हालात सामान्य है, लोगों की जान में जान आई है। गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में अचानक मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आ गए थे। जिस कारण यमुना नदी का बहाव बाधित हुआ और नदी पर अस्थायी झील बन गई। झील का जलस्तर बढ़ते ही आसपास के घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। स्यानाचट्टी, कुथनौर और खराड़ी क्षेत्रों के सभी भवनों और होटलों को एहतियातन खाली करा दिया गया। लगभग 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। झील के पानी की निकासी का ये विडियो देखिये...