उत्तराखंड देहरादूनDrug addict killed his old mother

उत्तराखंड: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो कर डाली बूढ़ी मां की हत्या, दरिंदा गिरफ्तार

पुलिस ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी बूढ़ी मां का क़त्ल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार है, उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया पाटल भी बरामद किया गया है..

Drug addict killed his mother: Drug addict killed his old mother
Image: Drug addict killed his old mother (Source: Social Media)

देहरादून: कोतवाली पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की लत के लिए पैसे न देने पर पुत्र ने ही अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। कोतवाल विनोद गुसाई ने बताया कि 3 अगस्त को संजय सिंह राणा पुत्र अजमेर सिंह निवासी रामबाग हरबर्टपुर ने पुलिस को एक शिकायत दी थी।

Drug addict killed his old mother

शिकायत में संजय सिंह राणा ने बताया कि 2 अगस्त को प्रातः वह अपनी ड्यूटी पर आसन बैराज पर गए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना पर जब वह अपने घर पहुंचे तो घर पर उनकी पत्नी जली हुई हालात में मृत अवस्था में पड़ी थी। उनका बेटा मनमोहन सिंह घर से फरार था। उनके पुत्र द्वारा अक्सर अपने नशे के लिए अपनी मां से पैसों की मांग करते हुए लडाई-झगडा किया जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र ने ही उनकी पत्नी की हत्या कर कमरे में आग लगाई है।

चोरी और हत्या का दर्ज हुआ था मुकदमा

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा मौके पर शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। बुधवार को घटना में नामजद आरोपी मनमोहन सिंह को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना के बाद घर से चोरी की गई नगदी बरामद हुई।

हत्या कर पैसे लेकर भाग गया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। अपने नशे के पूर्ति के लिए वह अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग करता था। घटना के दिन भी उसने अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की थी, परंतु मां ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने दिया। आवेश में आकर उसने पाटल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपए तथा एक बैग में अपने कपड़े लेकर अपनी बाइक से फरार हो गया। घटना में प्रयुक्त पाटल को आरोपी द्वारा भागते समय ढालीपुर के पास फेंक दिया था, जिसे आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।