देहरादून: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा.. भारतवर्ष के उनासिवें स्वतंत्रता दिवस की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आज़ादी के महानायकों को नमन किया। साथ ही उत्तरकाशी के धराली और अन्य क्षेत्रों में हाल ही में आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
happy 79th independence day
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM आवास और परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। देहरादून के परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
सराहनीय सेवा पदक (सेवा आधारित)
देहरादून सेनानायक IRB द्वितीय श्वेता चौबेDSP इंटेलीजेंस यागेश चंद्रGRP इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पाठकइंस्पेक्टर हरिद्वार नरेंद्र सिंह बिष्टCID देहरादून SI राकेश चंद्र भट्टदेहरादून लीडिंग फायरमैन अजय प्रकाश सेमवालदेहरादून हेड कांस्टेबल सुनीत कुमार
सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य)
एएसपी हरिद्वार शेखर चंद्र सुयालदेहरादून इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्टइंस्पेक्टर पौड़ी गढ़वाल राजेंद्र सिंह खोलियाएसआई पौड़ी गढ़वाल मनोहर सिंह रावतएसआई पौड़ी गढ़वाल ओमकांत भूषणएएसआई पौड़ी गढ़वाल दीपक कुमारहेड कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल गोपाल रामकांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल अमरजीतकांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल राहुलरिक्रूट कांस्टेबल 40वीं वाहिनी पीएसी सोहेल अहमदहेड कांस्टेबल IRB द्वितीय रविंद्र सिंहएसआई चमोली स्नेहा तड़ियालहेड कांस्टेबल हरिद्वार वरिंद्र सिंह