उत्तराखंड देहरादूनBJP declared candidates for district panchayat president and block pramukh

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, दीपक बिजल्वाण ने की BJP जॉइन

उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट की ओर से ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी की जा चुकी है।

Bharatiya Janata Party: BJP declared candidates for district panchayat president and block pramukh
Image: BJP declared candidates for district panchayat president and block pramukh (Source: Social Media)

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरकाशी के 9 और चमोली के 2 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी में शामिल करके अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी घोषित कर दी हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट बीते शुक्रवार को और दूसरी लिस्ट आज शनिवार को जारी की हैं।

BJP declared candidates for district panchayat president and block pramukh

बीते शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरकाशी के निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य दीपक बिजलवाण, चमोली के सदस्य दौलत बिष्ट सहित 11 निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा द्वारा इस मौके पर सभी को पटका पहनाकर बीजेपी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट की ओर से ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जिसके अनुसार पार्टी ने प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों और 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने बीते शुक्रवार को उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चमोली में दौलत सिंह बिष्ट, देहरादून में मधु चौहान, पौड़ी में रचना बुटोला, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर में शोभा आर्या, अल्मोड़ा में हेमा गैड़ा, नैनीताल में दीपा दम्र्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं आज शनिवार को बीजेपी ने रुद्रप्रयाग में पूनम कठैत, टिहरी में सोना सजवाण, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी और उधम सिंह नगर में अजय मौर्या को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

  1. उत्तरकाशी के नौगांव में शीतल गौड़, पुरोला में निशिता, डुंडा में राजदीप परमार, भटवाड़ी में ममता पंवार, मोरी में रणदेव को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  2. चमोली के दशोली ब्लॉक में विनीता देवी, पोखरी में मीना रावत, नारायणबगड़ में यशपाल सिंह, थराली में भानु प्रकाश, गैरसैंण में दुर्गा रावत, कर्णप्रयाग में दीपिका मैखुरी, नंदानगर में हीमा नेगी को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  3. रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में भुवनेश्वरी देवी, ऊखीमठ में गजेंद्र चौधरी, जखोली में प्रिया पंवार ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  4. टिहरी के भिलंगना में राजीव कंडारी, कीर्तिनगर में अंचला खंडेलवाल, नरेंद्रनगर में दीक्षा राणा, प्रतापनगर में मनीषा पंवार, जाखणीधार में राजेश नौटियाल, चंबा में सुमन सजवाण, थौलधार में सुरेंद्र भंडारी, जौनपुर में सीता रावत, देवप्रयाग में विनोद बिष्ट को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  5. देहरादून के विकासनगर में नारायण ठाकुर, रायपुर में सरोजनी जवाड़ी, डोईवाला में मंजू नेगी, सहसपुर में महजबीन कौशर को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  6. पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में विनोद भंडारी, कोट में गणेश कुमार कोली, कल्जीखाल में गीता देवी, खिर्सू में अनिल भंडारी, थलीसैंण में मंजू देवी, पाबौ में लता देवी, पोखड़ा में धर्मेंद्र सिंह रावत, एकेश्वर में सीमा सजवाण, बीरोंखाल में सरिता पोखरियाल, यमकेश्वर में सीता चौहान, द्वारीखाल में बीना राणा, दुगड्डा में सूरज सिंह, नैनीडांडा में प्रकीर्ण नेगी, जयहरीखाल में रणवीर सजवाण, रिखनिखाल में यशोदा नेगी को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  7. अल्मोड़ा के चौखुटिया में चेतना नेगी, स्याल्दे में मथुरा पंत, ताकुला में मीनाक्षी आर्य, भैंसियाछाना में नीमा आर्या, हवालबाग में हिमानी कुंदु, लमगड़ा में त्रिलोक रावत, द्वाराहाट में ममता भट्ट, भिकियासैंण में सतीश नैनवाल को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  8. पिथौरागढ़ के धारचूला में मंजुला बुदियाल, मुनस्यारी में प्रदीप सिंह रावत, कनालीछीना में महिमन कन्याल, पिथौरागढ़ बिण में कविता वर्मा, गंगोलीहाट में अर्चना गंगोला, बेरीनाग में नीरजा देवी को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  9. बागेश्वर के कपकोट में भावना शाही, बागेश्वर में दीपा आर्या, गरुड़ में किशन सिंह बोरा को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  10. चंपावत के बाराकोट में सीमा आर्या, पाटी में प्रकाश सिंह, चंपावत में अंचला बोरा, लोहा घाट में महेंद्र ढेक को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  11. नैनीताल के धारी में रेखा आर्या, ओखलकांडा में केडी रूवाली, भीमताल में हरीश बिष्ट, हल्द्वानी में मंजू गौड़, कोटाबाग में मनीषा जंतवाल, बेतालघाट में गरीमा को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चुना गया है।
  12. ऊधमसिंह नगर के जसपुर में अनूप कौर, बाजपुर में विकास शर्मा, काशीपुर में चंद्रप्रभा, गदरपुर में ज्योति ग्रोवर और सितारगंज में उपकार सिंह, मोरी में ममता जल्होत्रा, खटीमा में सरिता राणा को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।