उत्तराखंड उत्तरकाशी6 BJP leaders from Uttarakhand met PM Modi

उत्तरकाशी आपदा: केंद्र से सहायता की दरकार, उत्तराखंड के 5 बड़े नेताओं ने की PM मोदी से मुलाकात

उत्तरकाशी आपदा के बाद बीते बुधवार को उत्तराखंड के तीन लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद और दो अन्य BJP नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर धराली आपदा की जानकारी दी...

Uttarkashi Flash Flood: 6 BJP leaders from Uttarakhand met PM Modi
Image: 6 BJP leaders from Uttarakhand met PM Modi (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सांसदों ने बीते बुधवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने सांसदों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने उत्तराखंड के सांसदों से आपदा प्रभावितों की हर प्रकार से सहायता करने का अनुरोध किया।

6 BJP leaders from Uttarakhand met PM Modi

बीते बुधवार 7 अगस्त को उत्तराखंड के तीन लोकसभा और एक राज्यसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर धराली आपदा की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले लोकसभा सांसदों में पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी, टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट शामिल थे। इनके अलावा राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह उत्तरकाशी में राहत बचाव कार्यों को देखेंगी

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बताया कि पीएम ने धराली में आपदा पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वो आज दिल्ली से रवाना हो रही हैं। गुरुवार शाम तक वो उत्तरकाशी में आपदाग्रस्त धराली पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैं वहां कुछ दिन रुककर आपदा प्रभावितों से मिलूंगी और राहत बचाव कार्यों को देखूंगी।

धराली में राहत कार्य जारी

त्रिवेंद्र रावत ने पीएम मोदी से कहा कि उत्तरकाशी में आपदा आने के 15 मिनट बाद ही सेना और आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। धराली में जो लोग बेघर हुए हैं, उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से संचार व्यवस्था बाधित है, ये सबसे बड़ी परेशानी है। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को बताया कि शासन और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी एकत्र की जा रही है। अब हमारा मुख्य उद्देश्य जन जीवन को पुनः सामान्य स्थिति में लाना है।