उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पड़ाव धराली क़स्बा, अतिवृष्टि के चलते मलबे के आगोश में आ चुका है। चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी है और कई के मलबे में दफ़न होने की सूचना है, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल से 3 किलोमीटर आगे लगभग सम्पूर्ण धराली गाँव के खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने के कारण मलबे के आगोश में आने के दुखद समाचार हैं...
Flood in Dharali Uttarkashi after cloudburst
उत्तराखंड गजब की बारिश के बाद आपदा से जूझ रहा है। आज उत्तरकाशी के धारली क्षेत्र में खीर गाढ़ के भयानक रूप लेने के बाद गंगोत्री राजमार्ग पर पड़ने वाला धारली क्षेत्र में आपदा आ गई है। क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी तबाही मच गई है और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कई लोग दबे पड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस भयानक हादसे पर दुख जताया है।