पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड त्रिस्तरीय चुनाव के नतीजे हम सबके सामने हैं, जनता ने पंचायत चुनाव में कई जगह भारी उलट फिर किया है। पौड़ी गढ़वाल की सीला जिला पंचायत सीट पर सीमा भंडारी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशी को हरा दिया।
Seema Bhandari won Sila Panchayat seat by 2378 votes
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में जनता ने नेताओं और नेताओं के उम्मीदवारों को सिरे से नकार दिया। कहानी वर्तमान विधायक के पुत्र पराजित हुए, कहीं जिला अध्यक्ष खुद पराजित हुए, बड़ी पार्टियों के कद्दावर नेताओं के घर वाले तक पराजित हो गए। पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा ब्लाक की सीला जिला पंचायत सीट पर सीमा भंडारी ने बड़ी पार्टियों की उम्मीदवार हसीना बेगम और असीम बेगम को हरा दिया।
हसीना बेगम और असीमा बेगम थी राष्ट्रीय पार्टियों की प्रत्याशी
पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा ब्लाक की सीला जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने हसीना बेगम को अपना उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस पार्टी ने भी इस सीट पर असीमा बेगम को टिकट दिया था। क्षेत्रीय सीमा देवी भंडारी भी निर्दलीय चुनाव में उम्मीदवार थी। उसके बाद जब पंचायत चुनाव के नतीजे आए तो सीमा देवी ने 2378 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी। पौड़ी गढ़वाल की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पहाड़ी उम्मीदवारों को दरकिनार करते हुए हसीना बेगम और असीमा बेगम को अपनी अपनी पार्टियों के टिकट सौंपे थे। लेकिन जनता के मूड को भांपने में दोनों ही पार्टियां विफल रहीं।