बागेश्वर: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने हैं। इस बार कई युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई और पंचायत चुनाव में सफलता भी पाई है। युवाओं के साथ ही कुछ ऐसे दंपति हैं जो दोनों पंचायत चुनाव के मैदान में थे और दोनों को ही सफलता मिली है।
Two Husband-wives won in Uttarakhand Panchayat Chunav
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के कुछ दिलचस्प नतीजे सामने आये हैं। उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 में दो दंपति ऐसे हैं जिन्होंने उम्मीदवारी की और जीत भी पाई। दोनों पंचायत चुनाव के मैदान में थे और दोनों को ही अपनी-अपनी सीट निकालने में सफलता मिली है। बागेश्वर जिले के कपकोट में और धौलादेवी ब्लॉक के काफली ग्राम पंचायत में दो दम्पतियों पर जनता ने भरोसा कर जीत दिलाई है।